अरे अभी शादी के लिए बहुत छोटा हूं: अक्षय खन्ना
बॉलीवुड के हैंडसम हीरो विनोद खन्ना के छोटे बेटे और सशक्त अभिनेता अक्षय खन्ना का कहना है कि अभी तो वो बहुत छोटे हैं इसलिए उनकी शादी की बात करना बेमानी है।
लड़कियों के दिलों में राज करने वाले अक्षय खन्ना पिछले काफी समय से अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में तो रहे लेकिन उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं किया है। लेकिन इस बार उनकी आने वाली फिल्म गली गली चोर है...का लोग खासा इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए पूरी फिल्म यूनिट के साथ अक्षय जगह जगह घूम रहे है।
एक प्रमोशन के दौरान जब अक्षय से उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने यह जवाब दिया है। अक्षय ने कहा कि अभी शादी करने के लिए तो मैं बहुत छोटा हूं...मैं केवल 36 साल का ही तो हूं.अब इस उम्र में कोई शादी करता है क्या? मैं शादी तो 40 के बाद करूंगा, अभी मैं अपनी बैचलर लाइफ का आनंद उठाना चाहता हूं।


Click it and Unblock the Notifications












