रील रोमांस जारी रखेंगे अक्षय-कैटरीना

By Staff

प्‍लास्टिक की गुडि़या कही जाने वाली अभिनेत्री कैटरीना कैफ को शुरूआती दौर में सलमान खान ने सहारा दिया जिसकी वजह से वे फिल्‍म इंडस्‍ट्री में टिक पाई लेकिन फिल्‍मी सफलता मिली अक्षय कुमार के साथ।

कैट की शुरूआती फिल्‍में कुछ खास नही चली। अक्षय कुमार के साथ आई उनकी सभी फिल्‍में हिट रही, जिसमें नमस्‍ते लंदन, हमकों दीवाना कर गए, वेलकम, सिंह इज किंग के नाम लिए जा सकते है।

उस वक्‍त अक्षय कुमार को भी एक जबरदस्‍त स्‍क्रीन पार्टनर की जरूरत थी जब उनकी पत्‍नी ने उन्‍हें प्रियंका चोपड़ा के काम करने से मना कर दिया था, क्‍योकि उस समय अक्षय और प्रियंका को लेकर काफी बातें हो रही थी।

कैट को अभिनय का क ख ग भी नही आता था लेकिन पर्दे पर उनकी खूबसूरती देखते ही बनती थी। जब उनकी जोड़ी अक्षय के साथ बनी तो एक करके सभी फिल्‍में हिट होती गई।

वही जब दोनों ने दूसरे कलाकारों के साथ जोडि़या बनाने की कोशिश की तो ज्‍यादा सफलता नही मिली।

जिसमें अक्षय की दीपिका पादूकोण के साथ आई फिल्‍म चांदनी चौक टू चाइना और सलमान के साथ कैट की युवराज के नाम लिए जा सकते है।

बाद में उन दोनो को लग गया कि उनका रील रोमांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है तो क्‍यों नही अपनी जोड़ी को भुनाया जाए।

इसीलिए जब प्रियदर्शन अपनी अगली फिल्‍म दे धना धन की हीरोइन की तलाश में थे तो फिल्‍म के हीरो अक्षय कुमार ने झट से कैटरीना का नाम सुझाया।

इन दोनों की केमिस्‍ट्री से प्रियदर्शन भी प्रभावित है अब देखना है उनकी स्‍क्रीन केमिस्‍ट्री कब तक कायम रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X