'पोल डांस' करेंगे जॉन और अक्षय
समलैंगिक रिश्ते पर आधारित बॉलिवुड फिल्म "दोस्ताना" की सफलता के बाद जॉन अब्राहम एक बार फिर से एक बोल्ड सब्जेक्ट पर काम करने को तैयार हैं और इस बार उनके साथ नज़र आएंगे ऐक्शन के किंग अक्षय कुमार।
फिल्म की कहानी ग्लोबल मंदी के बाद नौकरी चली जाने से परेशान दो नौवजानों की है। दोनों अपनी जीविका चलाने के लिए एक ऐसा रास्ता चुनते हैं जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। मंदी की मार उन्हें 'पोल डांसर" बना देती है। जिसमें दोनों भीड़ में नाचते-नाचते एक-एक करके अपने कपड़े उतारेंगे।
अक्षय और जॉन की जोड़ी ने 'गरम मसाला" में पहले भी लोगों को काफी हंसाया है। फिल्म 'दोस्ताना" में जॉन और अभिषेक की समलैंगिक जोड़ी को दशर्कों ने काफी पसंद किया था।
akshay kumar अक्षय कुमार जॉन अब्राहम दोस्ताना बॉलिवुड फिल्म समलैंगिक bollywood hot bods john abraham sexy dudes strip poles


Click it and Unblock the Notifications