''अक्षय कुमार भारत ही नहीं.... दुनिया के पहले सुपरस्टार हैं.. जिन्होंने....''
अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' हर दिन सुर्खियों में आगे बढ़ती जा रही है। कोई शक नहीं कि यह फिल्म आम दर्शकों के दिलों पर राज़ करेगी। लेकिन रियल लाइफ पैडमैन अरूणाचलम मुरुगनाथन इस सुपरस्टार से बेहद खुश हैं और फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित।
'याद नहीं रहता कि.. अजय देवगन भी एक SUPERSTAR हैं.. इसीलिए..'
उन्होंने ट्विटर पर लिखा- अक्षय कुमार दुनिया के पहले सुपरस्टार बन चुके हैं, जिन्होंने स्त्रियों के मासिक धर्मा स्वच्छता जैसी मुद्दे पर बात की है। मैं खुश हूं कि अक्षय कुमार मेरा किरदार निभा रहे हैं।

वहीं, अक्षय कुमार ने जवाब देते हुए लिखा कि मैं भी बेहद खुश हूं कि मुझे यह किरदार निभाने का मौका मिला। उम्मीद करता हूं कि इस फिल्म के बाद समाज में कुछ बदलाव आए और इस मुद्दे पर भी लोग बातें करें।
पैडमैन में अक्षय कुमार के साथ सोनम कपूर और राधिका आप्टे भी दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन आर बाल्की कर रहे हैं.. जबकि प्रोड्यूसर हैं ट्विंकल खन्ना। फिल्म 26 जनवरी 2018 को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications