..................... Akshay is happy because his wife Twinkle praises him, बीवी ट्विंकल के तारीफ करने से फूले नहीं समाये अक्षय - Hindi Filmibeat

बीवी ट्विंकल के तारीफ करने से फूले नहीं समाये अक्षय

मुंबई। कहते हैं कि तारीफ तो हर इंसान को पसंद आती है और वो तारीफ जब कोई अपना सच्‍चे दिल से करे तो यह अलग ही बात होती है। आज कल कुछ ऐसा ही अभिनेता अक्षय कुमार के साथ हो रहा है। अभी हाल में उनकी रिलीज हुई फिल्‍म 'स्‍पेशल 26' को समीक्षकों ने सराहा और खुद अक्षय ने भी इस फिल्‍म को अपने करियर की अब तक की सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म कहा है।

कहा जा रहा है कि इस फिल्‍म की स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग के दौरान अक्षय की पत्‍नी ट्विंकल खन्‍ना अपने पति के रोल से इतनी खुश हुई कि उन्‍होने सभी के सामने ही अक्षय की तारीफ में तालियां बजायी। बताते हैं कि अपनी पत्‍नी से मिली तारीफ से अक्षय बेहद खुश हुए।

Akshay Kumar

अक्षय का खुश होना भी स्‍वाभाविक है क्‍योंकि उनकी पिछली फिल्‍मों ने अच्‍छा व्‍यवसाय किया है। 'स्‍पेशल 26' से पहले आयी फिल्‍मों ओ माई गॉड भी उनके करियर की एक अलग तरह की फिल्‍म थी। कभी एक्‍शन और कॉमेडी के लिए जाने-जाने वाले अक्षय इन दिनों एक चरित्र अभिनेता के रूप में नजर आ रहे हैं। यह अक्षय का भी कहना है कि मैं हर तरह‍ के किरदार करना चाहता हूं।

इस दौरान उनकी ज्‍यादातर हिट होने वाली फिल्‍मों में से ऐसी फिल्‍में रही हैं जिसमें उन्‍होने कई अभिनेताओं के साथ काम किया है। उनका कहना है कि बिजनेस, दर्शक और समीक्षकों तीनों से सराहना मिलना हमेशा ही अच्‍छा होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X