दिल से देसी ब्वॉय हैं अक्षय कुमार
अक्षय कुमार बॉलीवुड के आज के सारे एक्टर से कुछ अलग ही इमेज रखते है। उनकी फिल्म देसी ब्वॉयज़ जल्द ही पर्दे पर आने वाली है। इसके लिए वो काफी दिनों से मेहनत भी कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्की के साथ जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, और चित्रांगदा ने काम किया है।
इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी अक्षय आजकल पूरी तरह से देसी ही बन चुके हैं वो मीडिया वालों से हिंदी में ही बात कर रहे हैं। अक्षय का कहना है कि हम अपनी रोजी रोटी बॉलीवुड से ही पाते हैं ऐसे में हिंदी बोलने में कैसी शर्म। यह हमारी मातृभाषा है।
मैं दिल्ली का मुंडा हूं मुझे इस पर गर्व है। मुझे खुद पर गर्व है, 'मैं देसी होने पर गर्व करता हूं। मैं दिल्ली का एक देसी लड़का हूं और मैं कौन हूं इस बात का मुझे बहुत गर्व है और मैं अपनी जड़ों पर गर्व करता हूं। मेरे प्रशंसक मेरे विनम्र स्वभाव और कड़ी मेहनत के कारण ही पसंद करते हैं और मुझसे प्यार करते हैं। वो मुझसे मेरी भाषा के कारण ही जुड़े हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications












