अक्षय घायल तो फिल्म हिट!
अक्षय कुमार हाल ही में तमिल फिल्म थुपक्की के हिंदी रीमेक की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीक्वेंस करते हुए घायल हो गये और उन्हें तुरंत ही मुबई के अंधेर में स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल में बताया गया कि अक्षय बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें अब किसी भी तरह की कोई मुश्किल नहीं है। अक्षय जल्द ही वापस से आकर अपनी फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगे। अक्षय कुमार के फैन्स ये जानकर काफी परेशान भी हुए कि अक्षय को चोट लग गयी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन अब उनके बिल्कुल फिट होने की खबर सुनकर सभी काफी खुश हैं।
हुआ कुछ यूं कि अक्षय कुमार अपनी फिल्म थुपक्की के दौरान एक एक्शन सीक्वेंस करते हुए घायल हो गये। उनके पैरों पर ट्रक चढ़ गयी और वो काफी कोशिशों के बाद भी खुद को बचा नहीं पाए। लेकिन खुदा का शुक्र है कि अक्षय कुमार को ज्यादा चोट नहीं आई और वो अब बिल्कुल ठीक हैं। अक्षय कुमार के घायल होने पर लोग थोड़ा दुखी हैं लेकिन फिल्म के निर्माता औऱ निर्देशक शायद थोड़ा खुश होंगे। क्योंकि अभी तक बॉलीवुड में अक्सर जो भी एक्टर फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल होता है तो वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जरुर चलती है।
अक्षय कुमार के साथ ये पहली बार नहीं है बल्कि इससे पहले खिलाडियों का खिलाड़ी फिल्म के दौरान भी अक्षय कुमार घायल हो चुके हैं और उनकी वो फिल्म हिट रही थी। अब देखना ये है कि अक्षय कुमार के घायल होने का कितना फायदा फिल्म थुपक्की के हिंदी रीमेक को मिलता है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











