अक्षय किताबें नहीं पढ़ते लेकिन वो स्मार्ट हैं : ट्विंकल
ट्विंकल खन्ना ने कहा अक्षय किताबें नहीं पढ़ते लेकिन बहुत स्मार्ट हैं।
ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार के बारे में बताया कि वो किताबें नहीं पढ़ते लेकिन वो काफी स्मार्ट हैं और लोगों को अच्छी तरह समझते हैं। ट्विंकल खन्ना ने बताया कि उन दोनों में से वह बहुत ज्यादा पढ़ती हैं लेकिन 'एयरलिफ्ट' स्टार बहुत स्मार्ट हैं।

अभिनेत्री ने कहा, 'वह (अक्षय) नहीं पढ़ते हैं। मैं हमेशा कहती हूं आपको स्मार्ट या सफल होने के लिए पढ़ने की जरूरत होती है लेकिन वह नहीं पढ़ते हैं। इसके बावजूद वह बहुत स्मार्ट हैं। वह मुझ से अलग तरीके के स्मार्ट हैं। मैं संभवत: पढ़ाकू हूं और वह बेहद स्मार्ट हैं।'
LIVE: स्टार स्क्रीन अवार्ड्स - शाहरूख सलमान होस्ट और शिवाय को पहला अवार्ड
आपको बता दें कि ट्विंकल खन्ना की अभी तक दो किताबें 'मिसेज फनीबोन्स' और 'द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद' प्रकाशित हो चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications