लंदन ब्रिज के सामने पोज देते हुए नजर आए अक्षय कुमार, रितेश देखमुख और बॉबी देओल
इस समय साजिद खान की फिल्म हाउसफुल 4 काफी ज्यादा चर्चा में है। बता दें कि इस फिल्म अक्षय कुमार के साथ कुछ नए कलाकार भी नजर आएंगे जो इस सीरीज से जुड़ रहे है। इस फिल्म में बॉबी देओल और नाना पाटेकर का नया चेहरा आपको नजर आने वाला है। हाउसफुल 4 की शूटिंग लंदन में शुरू हो चुकी है और इस फिल्म की शूटिंग के दौरान रितेश देशमुख ने अक्षय कुमार और बॉबी देओल के साथ एक फोटो पोस्ट की है जिसमें तीनो लंदन के आइकॉनिक ब्रिज के सामने खड़े है।
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कृति सैनन पहली बार काम करने जा रही हैं और उन्होंने फिल्म में काम करने के बारे में बात करते हुए एक बड़ी मज़ेदार बात बोली थी..कृति सैनन ने कहा कि हाउसफुल 4 की स्क्रिप्ट इतना मायने नहीं रखती है।

स्टारकास्ट इतनी शानदार है कि बस उस पर ही दिल आ गया। फिल्म की पूरी कास्ट लंदन पहुंच चुकी है। हाउसफुल 4 में बतौर एक्ट्रेस कृति सैनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े फाइनल हैं।
जबकि नाना पाटेकर भी अहम किरदार निभा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में अक्षय कुमार लंदन में रह रहे barber बने हैं.. उनका किरदार बड़ा दिलचस्प है।
बता दें कि इस बार फिल्म काफी बड़े बजट में बनाई जा रही है।हाल ही में खबर आई थी कि इस सीरीज की ये सबसे मंहगी फिल्म होगी।
बता दें कि चर्चा हो रही है कि इस फिल्म में कॉमेडी का डोज और ज्यादा हाई होने वाला है क्योंकि नाना पाटेकर और बॉबी देओल को काफी अलग तरह से पेश किया जाएगा।
फिल्म की कहानी को लेकर चर्चा है कि फिल्म की कहानी पुनर्जनम से प्रभावित है। फिलहाल फिल्म का अंजाम क्या होगा ये तो फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा। इस समय फिल्म की शूटिंग चल रही है जिसको लंदन में पूरी स्टारकास्ट काफी ज्यादा एंज्वाय कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications












