'5 बार वॉशरूम गई..' भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का खुलासा, शूटिंग सेट पर क्यों हुई थी ऐसी हालत?

Akshara Singh Video: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो चुका है। ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया है और यूट्यूब पर कई मिलियन व्यूज आ चुके हैं। हालांकि कुछ लोगों को ये उतना खास नहीं लगा और देखने वाली बात होगी कि थिएटर्स में क्या अंजाम होता।

Akshara Singh

इन सबके बीच भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह का एक बयान चर्चा में है जो कि उन्होंने अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन साझा करने को लेकर दिया है। बता दें कि फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मेकर्स ने आइटम नंबर करने वाली अक्षरा सिंह को भी बुलाया था और वो काफी हैरान करने वाला था।

Also Read
कंगना रनौत ने जोधपुर में क्यों की पूजा? पीएम मोदी हैं कारण, पूरी बात जानकर दंग रह जाएंगे आप
कंगना रनौत ने जोधपुर में क्यों की पूजा? पीएम मोदी हैं कारण, पूरी बात जानकर दंग रह जाएंगे आप

अक्षरा सिंह ने इस दौरान खुलासा किया कि वो शूटिंग पर करीब 5 बार वाशरूम गईं थी। इसके पीछे क्या कारण है वो जानकर आप भी हैरान होने वाले हैं।

अक्षरा सिंह का बयान वायरल

अक्षरा सिंह से रिपोर्टर ने पूछा था कि, जब आपको पता चला कि अक्षय कुमार के साथ आपको एक डांस सॉन्ग करना है तो आपका वो एक्सपीरिएंस और रिएक्शन कैसा था? अक्षरा सिंह ने जवाब दिया, ''5 बार वाशरूम गई, क्योंकि मेरे लिए ये सपना ही था। मुझे लगता था कि जब मैं छोटी थी तो सर को हमेशा से देखती आई हूं।'' मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी का म्यूजिक मुंह से निकालते हुए अक्षरा सिंह ने कहा, ''मुझे लगता है बिहार का हर एक बच्चे के जहन में ये गाना बसा हुआ है। तो ये मेरे लिए एक बहुत बड़ा मौका था। मैं जितना धन्यवाद दूं उतना कम है।'' अक्षरा सिंह का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शायद ही किसी भोजपुरी अदाकारा ने सोचा होगा कि बॉलीवुड के सुपरस्टार के साथ एक आइटम नंबर करेंगी।

कब रिलीज होगी फिल्म?

अहमद खान के निर्देशन में बनी ये फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए आ रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, रवीना टंडन, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और आफताब शिवदसानी जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। देखिए अक्षरा सिंह का ये वीडियो..

Read more about: akshara singh akshay kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X