OMG..आलिया बन गई हैं..इस एक्ट्रेस के लिए बड़ा चैलेंज ..
शमिताभ के बाद अक्षरा हासन लाली की शादी में लड्डू दिवानासे वापसी कर रही हैं। बतौर एक्टर वह आलिया भट्ट से प्रभावित हैं।
कमल हसन की छोटी बेटी अक्षरा हसन इस साल लाली की शादी में लड्डू दिवाना से हिंदी सिनेमा में वापसी कर रही हैं। अक्षरा हसन फिल्मों के लिहाज से केवल चुनिंदा फिल्मों को ही महत्व दे रही हैं। शमिताभ के बाद उन्होंने एक लंबा ब्रेक लिया। लेकिन क्या आपको पता है कि फिल्मों के लिए लगातार बेहतर करने की प्रेरणा उन्हें कहां से मिलती है।

अक्षरा के लिए उनके पिता के अलावा हिंदी सिनेमा की सबसे हिट एक्ट्रेस आलिया भट्ट से प्रेरणा मिलती है। वह आलिया के करियर ग्राफ से बेहद प्रभावित हैं। आलिया इस बारे में कहती हैं कि मैं आलिया को शुरुआती समय से देख रही हूं। एक्टर के तौर पर मैं उनके बढ़त और फिल्मों के चयन से बेहद खुश हूं। एक टैलेंटेड एक्टर होने के साथ वह एक बेहतरीन इंसान भीहैं। वह यहां तक अपने बलबूते पर पहुंची हैं।
उन्होंने आगे कहा कि हां, हम दोनों एक ही समय की एक्ट्रेस हैं। उनके साथ काम्पटीशन होना तो तय है। हम जब हाई स्कूल में थे तब से यह सिलसिला चला आ रहा है। लेकिन हम जब भी मिलते हैं तो एक बहुत की अच्छे दोस्त के नाते मिलते हैं। उनका काम देखकर मैं भी बेहतर करने की कोशिश करती हूं। उनका काम मुझे चैलेंज करता है। मैं हमेशा हर काम में खुद को परफेक्ट तरीके से पेश करने की कोशिश करती हूं।


Click it and Unblock the Notifications











