अक्सर 2 का पोस्टर OUT..देखें पहली झलक
2006 में इमरान हाशमी स्टारर अक्सर का सीक्वल अक्सर 2 का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में जरीन खान और गौतम रोड मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म एक इरॉटिक थ्रिलर फिल्म है जो इस साल 6 अक्टूबर को रिलीज होगी और अच्छी बात ये है कि फिल्म किसी के साथ क्लैश भी नहीं कर रही है।
[ अक्षय कुमार की सुुपरहिट फिल्म.. धमाकेदार 'पार्ट 4'.. FINAL है!]
पोस्टर में जरीन खान काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं तो वही फिल्म से क्रिकेटर श्रीसंत भी डेब्यू करेंगे। फिल्म में वो एक वकील की भूमिका निभा रहे हैं। अब फिल्मों में श्रीसंत की पारी कैसी होगी ये तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

बहरहाल आपको बता दें कि 2006 में आई फिल्म अक्सर में इमरान हाशमी और उदिता गोस्वामी थी। फिल्म का म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने दिया था और फिल्म के एक-एक गाने सुपरहिट हुए थे। फिल्म भी लोगों को अच्छी खासी पसंद आई थी।
Recommended Video

फिल्म के लिए बड़ी चुनौती है वो अक्सर की तरह हिट हो। फिल्म से गौतम रोड भी बॉलीवुड में किस्मत आजमाएंगे तो सलमान खान की फिल्म से डेब्यू करने वाली जरीन खान भी बॉलीवुड में हिट फिल्म देना चाहेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











