..................... Akriti Kakar Welcomes Baby Boy With Chirag Arora; Vikrant Massey, Shreya Ghoshal Send Love - Hindi Filmibeat

अनुष्का शर्मा की दूसरी प्रेग्नेंसी में उलझे रह गए लोग, उधर मां बनी इस मशहूर स्टार ने दे दिया बेटे को जन्म

Akriti Kakar

Akriti Kakar Baby Boy: सिंगर आकृति कक्कड़ जो फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' के सॉन्ग 'सैटरडे सैटरडे' और '2 स्टेट्स' के 'इसकी उसकी' के लिए काफी फेमस हैं, वह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ में सातवें आसमान पर हैं। उन्होंने अपने पति चिराग अरोड़ा के साथ अपने पहले बच्चे का वेलकम किया है। आकृति ने साल 2016 में मुंबई बेस्ड एड-फिल्म निर्माता चिराग अरोड़ा से शादी की थी और अब उन्होंने करीब 6 साल बाद पैरेंटहुड जर्नी शुरू की है।

दरअसल, 2 नवंबर 2023 को फेमस प्लेबैक सिंगर आकृति कक्कड़ ने अपने इंस्टा हैंडल से पति चिराग के साथ एक जॉइंट पोस्ट में मां बनने की खुशखबरी शेयर की। सिंगर ने अपनी पोस्ट में पति के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों सरप्राइज के पोज में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही आकृति अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। उन्होंने अपने न्यूबोर्न बेबी के शूज को हाथ में लिया हुआ है।

इसके साथ ही आकृति ने लंबा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, ''1:11:2023 को हमारा परिवार 2 पैर और 1 खूबसूरत दिल का हो गया। हमारा प्यारा सा बच्चा यहां है! ब्रह्मांड ने हमें सबसे सुंदर चमत्कार का आशीर्वाद दिया है। हम अपने माता-पिता और अपनी बहनों को हमारा भरपूर समर्थन देने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। साथ ही उन दोस्तों का भी शुक्रिया, जो फैमिली की तरह रहे हैं। इसके अलावा, हम अपनी देवदूत डॉ. वंदना बंसल, डॉ.अवस्थी और @suryahospital की टीम को भी उसे (बेबी बॉय) इस दुनिया में आसानी से लाने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं।''

उन्होंने आगे लिखा, ''हमें और अब हमारे खूबसूरत बेबी बॉय को हमेशा प्यार करने, आशीर्वाद देने और जश्न मनाने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत आभार। हैप्पी माता-पिता, आकृति और चिराग। जीवन बदलने वाले इन क्षणों को कैद करने के लिए धन्यवाद @rachitvoraphotography। हम आपसे प्यार करते हैं।''

Read more about: akriti kakar bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X