एकॉन ने शाहरुख के लिए गाया गाना

By Neha Nautiyal

Akon, Shahrukh Khan
मुंबई। लोकप्रिय अंतर्राष्ट्रीय आर एंड बी गायक एकॉन ने बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की पार्टी में अपना सबसे लोकप्रिय गीत 'स्मैक दैट' गाया। यह शाहरुख का पसंदीदा गीत है। एकॉन ने बताया, "शाहरुख ने मुझसे पार्टी में 'स्मैक दैट' गाने का अनुरोध किया था।"

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों से पहले शाहरुख ने यह पार्टी आयोजित की थी। शाहरुख आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक हैं। मंच पर अपने पसंदीदा गायक के साथ नृत्य करने वाले शाहरुख का कहना था, "मेरे बच्चे और मैं उन्हें बेहद पसंद करते हैं। मैं चाहता हूं कि आप सभी उनका इस देश में ऐसा स्वागत करें जैसा इससे पहले कभी किसी का नहीं हुआ है।"

खबर है कि एकॉन शाहरुख की फिल्म 'आरए 1' के एक गीत में अपनी आवाज दे सकते हैं। आईपीएल टीम में शाहरुख की सहभागी और अभिनेत्री जूही चावला ने एकॉन को इस पार्टी में पहली बार सुना। जूही ने पार्टी से पहले कहा कि उन्होंने एकॉन को पहली बार देखा है और उन्होंने अब से पहले उनका गीत नहीं सुना था। कोलकाता नाइट राइडर्स के कैप्टन सौरव गांगुली भी पार्टी में मौजूद थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X