बेंगलुरु में Akon के साथ हुआ बड़ा हादसा!स्टेज पर फैंस ने खींची पैंट, गलत हरकत हुई कैमरे में कैद

Akon India Tour 2025 Controversy: अमेरिकन-सिंगर एकोन का इंडिया टूर 2025 शानदार चल रहा है, लेकिन बेंगलुरु का कॉन्सर्ट गलत वजह से सुर्खियों में आ गया। 14 नवंबर को हुए शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है।
एकोन की खींची पैंट
दुनिया में अपनी शानदार गायकी के लिए जाने-जाने वाले एकोन भारत में अपने टूर पर हैं। हालही में बेंगलुरु में उनका कॉन्सर्ट था, जिसमें VIP पिट में मौजूद कुछ लोग एकोन की पैंट खींचते नजर आए। उस समय एकोन अपना हिट गाना Sexy Bitch गा रहे थे और फ्रंट रो से इंटरैक्ट कर रहे थे।
एकोन दिखे अनकंफर्टेबल
इस अचानक हरकत से वो काफी अनकंफर्टेबल दिखे, लेकिन फिर भी उन्होंने स्टेज नहीं छोड़ा और पूरे प्रोफेशनल अंदाज में परफॉर्म करते रहे। वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने इस हरकत को हरासमेंट और पूरी तरह गलत बताया।
भारत को लेकर एकोन ने क्या कहा
कॉन्सर्ट से पहले एकोन ने भारत को लेकर कहा था कि उन्हें यहां खास कनेक्शन महसूस होता है और भारत उनके लिए दूसरा घर जैसा है। उनकी यह बात अब फिर से वायरल हो रही है और लोग दुख जता रहे हैं कि इतने प्यार से आए कलाकार के साथ ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी।
एकोन के फेमस गाने
एकोन दुनिया के सबसे बड़े ग्लोबल आर्टिस्ट्स में शामिल हैं। Lonely, Beautiful, Smack That, Don't Matter, और सुपरहिट Chammak Challo जैसे उनके गाने आज भी खूब पसंद किए जाते हैं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि मुंबई में होने वाला उनका आखिरी शो बिना किसी परेशानी के पूरा होगा।


Click it and Unblock the Notifications











