1st Day 1st Show: अकीरा, आज किसी को छोड़ेगी नहीं लेडी दबंग
सोनाक्षी सिन्हा स्टारर अकीरा का पहला शो शुरू हो चुका है और फिल्म के लिए हमारा एक ही जवाब है - मस्त, ज़बर्दस्त और अब सबकी हालत पस्त। क्योंकि जिस अवतार में सोनाक्षी सिन्हा ने एक एक को धोना शुरू किया है उससे ये तो साफ है कि आज बॉलीवुड में ये लेडी दबंग किसी को छोड़ने नहीं वाली है।
फिल्म की लीड सोनाक्षी सिन्हा हैं और उन्हें इस ज़िम्म्दारी का एहसास है। और जैसे हीरो के लिए सीटियां और तालियां बजती हैं वैसे ही आज की हीरो हैं सोनाक्षी सिन्हा क्योंकि उनके हर ज़बर्दस्त सीन पर लोग जमकर तालियां पीट रहे हैं।

जानिए हमारे साथ कैसा जा रहा है फिल्म का 1st Day 1st Show -
फिल्म की धमाकेदार शुरूआत
फिल्म शुरू होती है एक ज़बर्दस्त सूफी कहावत से जिसकी मानें तो आपकी ज़िंदगी आपको आज़माती है उन सब चीज़ों के लिए जो आपके अंदर मौजूद है। सोनाक्षी एक सीधी सादी लड़की है लेकिन वो जिस तरह दबंग बनती है वो देखकर मज़ा आ जाएगा।
शानदार प्लॉट
जिस तरह सोनाक्षी के स्टंट्स हैं, उनका कराटे ट्रेनिंग सेशन है और एसिड अटैक पीड़ितों का साथ देने के लिए उनका संघर्ष है वो काफी अच्छा है।
डराने वाला कश्यप
अनुराग कश्यप स्क्रीन पर आए नहीं कि आप डर जाएंगे। क्या वाकई कुछ ऐसा है जो अनुराग कश्यप नहीं कर सकते?
एकदम रियल सीन
फिल्म में सब कुछ एक दम रियल लगेगा, लाठी चार्ज से लेकर आंदोलन और विरोध तक कुछ भी बनावटी नहीं है। ऐसा लगेगा कि सब सच में लाठियां खा रहे हैं।
कोंकणा सेन शर्मा
फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा के डायलॉग्स ज़बर्दस्त हैं - सीधा चलो तो थोड़ा घूमना पड़ता है। एक दमदार आवाज़ और एक दमदार कोशिश, सिस्टम का पर्दाफाश करने की।
कैफेटेरिया सीन
फिल्म का कैफेटेरिया सीन शानदार है। सोनाक्षी सिन्हा की फाइट आज आपका दिन बना देगी वाकई! 5 स्टार फाइट है।
इंटरवल तक शानदार
फिल्म इंटरवल तक शानदार रही है और आपको मज़ा आएगा। हालांकि कहानी कहीं कहीं ढीली पड़ती है लेकिन सोनाक्षी सिन्हा फिल्म को बांध कर रखती हैं।


Click it and Unblock the Notifications


















