अक्षय कुमार का 2018 धमाका.. रिलीज से पहले ही.. 200 करोड़ कलेक्शन!
बाहुबली 2 की बेजोड़ सफलता के बाद अब एस. शंकर की फिल्म 2.0 दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हो रही है। अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर यह एक्शन फिल्म रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म 25 जनवरी 2018 को रिलीज होगी।
2017 के सबसे बड़े सुपरस्टार.. लेकिन नहीं मिलेगी बॉलीवुड फिल्म.. SHOCK
लेकिन दिलचस्प बात यह है कि रिलीज से इतने महीनों पहले से ही मार्केट में फिल्म ब्लॉकबस्टर है। बता दें, फिल्म के हिंदी थियेट्रिकल राइट्स 80 करोड़ में बेचे गए हैं। हालांकि निर्माता की डिमांड 100 करोड़ की थी। लेकिन मामला 80 करोड़ पर आकर टिका। जबकि अमेजन ने भी भारी दाम में डिजिटल राइट्स खरीदें हैं।

इतना ही नहीं, फिल्म के सैटेलाइट राइट्स जी टीवी ने 110 करोड़ रुपए में खरीद लिए हैं। लिहाजा, कुल मिलाकर देखा जाए तो फिल्म के रिलीज होने से पहले ही कुल 190 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म वर्ल्डवाइड स्तर पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications