Ookk.. फिल्म 'थोड़ा लुत्फ...' का ट्रेलर जारी करेंगे अखिलेश यादव!
'पीके' पायरसी मामले में जरूर मीडिया उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर सवाल उठा रहा है। लेकिन अखिलेश यादव फिलहाल कोई टेंशन लेते नहीं दिख रहे हैं। अखिलेश, आठ जनवरी को रोमांटिक कॉमेडी 'थोड़ा लुत्फ, थोड़ा इश्क' का ट्रेलर जारी करेंगे।

'थोड़ा लुत्फ, थोड़ा इश्क' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। ट्रेलर लांच के इस अवसर पर फिल्म के मुख्य कलाकार हितेन तेजवानी और राजपाल यादव के साथ-साथ फिल्म के निर्देशक सचिन गुप्ता भी मौजूद रहेंगे। ट्रेलर सैफई महोत्सव में जारी किया जाएगा, जो इस वक्त चल रहा है।
फिल्म के 90 प्रतिशत हिस्से की शूटिंग उत्तर प्रदेश के इटावा, नोएडा और मेरठ में हुई है। फिल्म की कहानी दिल्ली के दो लड़कों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बेवकूफों की तरह व्यवहार करते हैं। और लोग उनसे दूर भागते फिरते हैं।
फिल्म के निर्देशक गुप्ता ने एक बयान में कहा, "फिल्म की शूटिंग जनवरी में पूरी हो जाने की उम्मीद है। यह फरवरी 2015 में रिलीज होगी।"


Click it and Unblock the Notifications











