'यूपी फिल्म सिटी सपा का प्रोजेक्ट'- अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर कसा तंज
पिछले कुछ समय से लगातार यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ फिल्म सिटी को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल हाल ही में उन्होने इस बात का ऐलान किया था कि वो उत्तर प्रदेश में एक शानदार फिल्म सिटी बनाएंगे जो कि सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। जैसे ही ये खबर सामने आई थी कि लोग काफी खुश हो गए थे। लेकिन इस समय यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होने योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है।
अखिलेश का कहना है कि ये प्रोजेक्ट उनके ही सरकार का है जिसपर मौजूदा सराकर फिर से कैंची चलाएगी और फीता कटेगी। अखिलेश ने लिखा है.. 'अब सपा काल की 'फ़िल्म सिटी' का श्रेय लेने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार कैंची लेकर फ़ीता काटने को तैयार खड़ी है पर अब न तो उनके अभिनेता का अभिनय काम आ रहा है, न ही कोई डॉयलाग। उनकी फ़्लाप पिक्चर उतरनेवाली है क्योंकि प्रदेश की असली तस्वीर बनाने वालों की एडवांस बुकिंग हो गयी है।'
लीलावती अस्पताल पर भड़कीं जरीन खान, बताई रविवार रात की आपबीती- Video वायरल


Click it and Unblock the Notifications











