..................... Jawan पर फिदा हुए अखिलेश यादव, शाहरुख खान के लिए ट्वीट कर कह डाली इतनी बड़ी बात? Akhilesh Yadav react on Jawan, His Tweet on Shahrukh Khan and film goes viral - Hindi Filmibeat

Jawan पर फिदा हुए अखिलेश यादव, शाहरुख खान के लिए ट्वीट कर कह डाली इतनी बड़ी बात?

jawan, akhilesh yadav, shahrukh khan

शाहरुख खान की फिल्म जवान ने जिस तरह की तबाही बॉक्स ऑफिस पर मचाई है वो किसी सपने की तरह लग रहा है। आने वाले दिनों में फिल्म कई रिकॉर्ड्स अपने नाम करने वाली है इसमें कोई दो राय नहीं है।

लेकिन इस फिल्म ने जो मुद्दे उठाए हैं वो भी काफी गंभीर हैं और इसको लेकर लोग फिदा हैं। अब यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का भी रिएक्शन जवान को लेकर आया है। फिल्म को देखने के बाद वो शाहरुख खान के मुरीद हो गए हैं।

अखिलेश यादव ने इस दौरान जवान की जमकर तारीफ की और कहा कि फिल्मो के दवारा समाज के मुद्दे उठाना एक अच्छी बात है। उन्होने ट्वीट कर लिखा, ''मनोरंजन के साथ ज़िम्मेदारी भरा संदेश देती फ़िल्म 'जवान', सही मायनों में है देश की जनता में जागरूकता लाने का एक आह्वान।

सिनेमा समय-समय पर किस तरह अपना सामाजिक दायित्व निभा कर अपनी उपयोगिता सिद्ध करके, देश को आगे ले जा सकता है, 'जवान' उसका एक उदाहरण है और दर्शकों के बीच इसकी दिन-प्रति-दिन बढ़ती और सारे रिकार्ड ब्रेक करती हुई लोकप्रियता दर्शा रही है कि देश की सोच कितनी प्रगतिशील है और सकारात्मक भी।''

इसके अलावा उन्होने लिखा, ''फ़िल्म के सभी कलाकारों, लेखक-निर्देशक, निर्माता और फ़िल्म से जुड़े सभी लोगों को दिली मुबारकबाद के साथ शुभकामनाएँ... ऐसी सार्थक फ़िल्में बनाते रहें। जो ज़िंदा हो तो फिर ज़िंदा नज़र आना ज़रूरी है!'' इसके बाद उनका ये ट्वीट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

हालांकि अभी तक शाहरुख खान का रिएक्शन अखिलेश यादव के इस ट्वीट पर सामने नहीं आया है। देखने वाली बात होगी की शाहरुख खान इसपर क्या बोलते हैं। सभी जानते हैं कि ट्वीट्स का जवाब शाहरुख खान देते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X