Swara Bhaskar और Fahad Ahmed की कव्वाली नाइट में पहुंचे अखिलेश यादव, ऐसे दी मुबारकबाद!

हमेशा खबरों का हिस्सा रहने वाली स्वरा भास्कर इस समय अपनी शादी को लेकर चर्चा में है। गौतलब है कि स्वरा भास्कर ने कुछ दिन पहले फहद अहमद के साथ कोर्ट से शादी की थी। हालांकि उनकी कव्वाली नाइट से इस वक्त कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं जोकि आपको हैरान करने के लिए काफी हैँ। दरअसल इस दौरान यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे थे और उन्होने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
अखिलेश यादव ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, ''स्वरा भास्कर-फ़हद अहमद के सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाओं के साथ मुबारकबाद!'' इसके साथ उन्होने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं वो और भी शानदार हैं।
एक तस्वीर में स्वरा और फहद के साथ बैठे अखिलेश यादव काफी खुश नजर आ रहे हैं और दूसरी तस्वीर में वो लोगों से मिल रहे हैं जबकि तीसरी में वो फोटो क्लिक करवाते हुए नजर आ रहे हैं।
इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से लोगों इसपर रिएक्ट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''नव-दम्पति को दाम्पत्य जीवन में प्रवेश पर हार्दिक बधाई औऱ शुभकामनाएं।'' जबकि एक ने लिखा, ''आप की ये मुबारकबाद वाली ट्वीट देखकर अंधभक्तों के सीने पर सांप लोट गया होगा आदरणीय।''
इसके अलावा भी कई ऐसे लोग हैं जोकि उनको लेकर कमेंट्स कर रहे हैं और शादी की मुबारकबाद दे रहे हैं। स्वरा भास्कर काफी समय से किसी बड़ी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं और ना ही किसी टीवी शो में नजर आईं हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस साल उनको कुछ अलग प्रोजेक्ट्स नजर आएंगे जो कि कमाल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











