अखिल मिश्रा ने की थी दो शादियां, पीछे छोड़ गए रोती-बिलखती जर्मन एक्ट्रेस बीवी सुजैन बर्नर्ट... हालत खराब

Akhil Mishra Death: बॉलीवुड से आई अभिनेता अखिल मिश्रा की मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। '3 इडियट्स' एक्टर अखिल मिश्रा का निधन हो गया है। 58 साल की उम्र में अखिल मिश्रा की कीचन में गिरने की वजह से मौत हो गई। जब एक्टर की मौत हुई तो उनकी वाइफ व एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट इस वक्त घर पर नहीं थीं, वह शूटिंग के सिलसिले में हैदराबाद में थीं। जैसे ही उन्हें पति की मौत के बारे में पता चला तो वह तुरंत घर लौट आईं।
आखिर एक्टर के साथ क्या हुआ और किस वजह से जान गई है, ये सब अभी तक साफ नहीं हो पाया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं अखिल मिश्रा की पत्नी सुजैन बर्नर्ट ने जबसे ये दुखद खबर सुनी है वह सदमे में हैं। एक्ट्रेस ने पति की मौत पर कहा, 'मेरा दिल पूरी तरह से टूट चुका है। वह मुझे छोड़कर चले गए हैं।'
मालूम हो, अखिल मिश्रा ने दो शादियां की थी। साल 1983 में उन्होंने मंजू मिश्रा के साथ ब्याह रचाया था लेकिन साल 1997 में दोनों अलग हो गए। फिर साल 2009 में उन्होंने जर्मन एक्ट्रेस सुजैन के साथ शादी की थी। सुजैन ने अनुपम खेर की फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में सोनिया गांधी का रोल निभाया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अखिल मिश्रा ने '3 इडियट्स' के अलावा, 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी', 'भोपाल ए प्रेयर फॉर रेन', 'मेरे दोस्त पिक्चर अभी बाकी है', 'रेडियो', 'डॉन', 'करीब', 'हमारी शादी' से लेकर कई फिल्मों में काम किया था। वहीं कई टीवी सीरियल्स में भी लीड रोल प्ले कर चुके हैं। 'भंवर', 'यही है हम', 'प्रधानमंत्री', 'दो दिल बंधे एक डोर से', 'उतरन', 'उड़ान' से लेकर 'सीआईडी' जैसे शोज में वह नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications











