मां की तलाश में अकबर खान!

वे हीरोइन लारा दत्ता को मुख्य भूमिका के लिए लेना चाह रहे थे लेकिन लारा ने यह कहते हुए मना कर दिया कि वे पहले ही प्रियदर्शन के विशेष अनुरोध पर फिल्म बिल्लो बारबर में मां की छोटी भूमिका कर रही है।
खान ने अपनी फिल्म का नाम 'टैक्सी ड्राइवर' रखा है। यह फिल्म आतंकवाद के खिलाफ एक कड़ा संदेश देगी।
उन्होंने कहा, "यह एक अकेली मां की कहानी पर आधारित है जिसका 10 साल का बच्चा है। यह विषय मेरे दिल के बहुत नजदीक है और ये फिल्म आतंकवाद के विरुद्ध होगी।"
खान इन दिनों एक ऐसी अभिनेत्री की तलाश में हैं जो एक नेतृत्वकर्ता और मां की भूमिका निभा सके लेकिन कोई स्थापित नायिका मां की भूमिका निभाने के लिए तैयार नहीं हो रही है।
खान ने इससे पहले 'ताज महल' जैसी निहायत रूमानी फिल्म बनायी है।


Click it and Unblock the Notifications