आकाश अंबानी के बेटे पृथ्वी ने नई चाची का किया इस तरह स्वागत, लोग बोले- वाह क्या संस्कार दिए हैं...

Anant Radhika Reception: 1 जुलाई से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी के कार्यक्रम शुरू हुए थे। कभी प्री-वेडिंग तो कभी संगीत बता दें कि 12 जुलाई को राधिका और अनंत ने सात फेरे लिए और 13, 14, 15, 16 को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में दोनों के शादी का रिसेप्शन रखा गया था। इस खास मौके पर तमाम मीडियाकर्मी को न्योता दिया गया था। बता दें कि इस फंक्शन में नीता अंबानी ने अपने परिवार को मीडिया से मिलवाया। उन्होंने घर के बड़े सदस्य से लेकर छोटे सदस्य तक से मीडिया की बात करवाई।
सोशल मीडिया पर छाया हुआ है पृथ्वी का यह क्यूट वीडियो
बता दें कि हाल ही में नीता अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नीता अंबानी अपने घर के छोटे सदस्य पृथ्वी से मिलवाती हैं। नीता अंबानी पृथ्वी को पुकारती हैं कि आओ पृथ्वी। वहीं आकाश अंबानी का बेटा पृथ्वी तेजी से आता है और जमीन पर लेट जाता है। इसके बाद वह माइक लेकर मीडिया से जय श्री कृष्ण कहकर चला जाता है।
यूजर्स के आ रहे हैं जमकर रिएक्शन
बता दें कि पृथ्वी का यह क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा वाह क्या संस्कार दिए हैं बच्चा भी माइक पर 'जय श्री कृष्ण' ही बोल रहा है। तो वहीं दूसरे ने कहा मुझे समझ नहीं आया पृथ्वी अपने नाम की तरह झुकर प्रणाम कर रहा है या बच्चा गिर गया है, लेकिन जो भी हो पृथ्वी का ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
बता दें कि इस खास मौके पर नीता अंबानी के साथ-साथ नई बहू राधिका ने भी मीडिया कर्मियों का स्वागत किया और आभार जताया।


Click it and Unblock the Notifications