'श्लोका के साथ डेट नाइट या लड़कों के साथ गेमिंग नाइट?' Akash Ambani के जवाब ने दिया झटका!

Akash Ambani Shloka Mehta- मुकेश अंबानी की फैमिली किसी ना किसी वजह से खबरों का हिस्सा रहती है। इस वक्त उनके बेटे आकाश अंबानी ने कुछ ऐसा कहा है जो कि आपको मजेदार लगने वाला है।
दरअसल वो काफी मजाकिया हैं और कई बार पैपराजी के साथ भी मजाक करते नजर आते हैं। इस दौरान हर्ष जैन ने आकाश अंबानी से कुछ मजेदार और फसाने वाले सवाल किए थे। हालांकि जो जवाब आकाश ने दिए इसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी।
दरअसल आकाश से उन्होंने पूछा, "श्लोका के साथ डेट नाइट या लड़कों के साथ गेमिंग नाइट?" इसपर आकाश अंबानी ने कहा, "श्लोका के साथ एक गेमिंग नाइट।" इसके बाद वहां पर मौजूद सभी लोग उनके इस मजेदार जवाब से हंसने लगे। बता दें कि आकाश अंबानी और श्लोका मेहता लंबे समय तक रिश्ते में रहे थे और बाद में शादी के बंधन में बंधे थे
एआई पर की बात
इस दौरान आकाश अंबानी ने एआई के आने वाले भविष्य पर खुलकर बात की थी। ऐसा संभव है कि इस दिशा में आकाश काफी काम करने वाले हैं। देखने वाली बात होगी कि जिओ इसपर कब काम शुरु करता है। आकाश अंबानी भी काफी बिजी रहते हैं और पिता के साथ काम को आगे बढ़ा रहे हैं। अनंत राधिका की शादी के दौरान उन्होने जमकर मस्ती भी की थी।
अनंत- राधिका की शादी
ये शादी इस देश की सबसे महंगी शादी थी और इस दौरान सभी ने जमकर मस्ती की थी। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता को देखकर ऐसा लग रहा था कि वो जमकर शादी एंजॉय कर रहे हैं। फिलहाल राधिका अंबानी परिवार का हिस्सा हैं और अक्सर साथ में नजर आती रहती हैं। हाल ही में उनके जन्मदिन भी अंबानी परिवार की तरफ से मनाया गया था और मौके पर आकाश अंबानी भी मौजूद थे।


Click it and Unblock the Notifications











