..................... Akash ambani Shloka welcome home second baby ambani welcome new born daughter at antilia - Hindi Filmibeat

बप्पा ने सुनी मुकेश अंबानी की प्रार्थना! श्लोका ने दिया दूसरे बच्चे को जन्म, जानिए बेटा या बेटी

Aakash Ambani Shloka Ambani,

Aakash Ambani Shloka Ambani Second Baby: देश के सबसे बड़े बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के घर काफी समय से दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। मुकेश अंबानी की बहू श्लोका अंबानी ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे दिया है। बेटे पृथ्वी के बाद आकाश और श्लोका अब एक बेटी के मम्मी-पापा भी बन गए हैं।

NMACC में पहली बार श्लोका बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दी थीं। इसके बाद से ही सभी को श्लोका और आकाश के दूसरे बच्चे का काफी बेसब्री से स्वागत हो रहा था। अब मुकेश अंबानी और नीता अंबानी दूसरी बार दादा दादी बन गए हैं ऐसे में इंटरनेट की दुनिया में उनके लिए बधाईयों का तांता लगा हुआ है।

हर किसी को श्लोका और आकाश की बेटी की पहली तस्वीरों और नाम का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। बता दें कि मुकेश अंबानी प्रेग्नेंट बहू और बेटे को लेकर कई बार सिद्धिविनायक में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे थे। ऐसेमें फैंस का कहना है कि बप्पा ने मुकेश अंबानी की सुन ली हैं और पोते पृथ्वी के बाद उन्हें पोती का भी आशीर्वाद दे दिया है।

बता दें कि आकाश और श्लोका की शादी 9 मार्च 2019 को मुंबई में बेहद ग्रैंड इवेंट में हुई थी। इस शादी में देश विदेश की तमाम वीवीआईपी हस्तियां शिरकत करने के लिए पहुंची थीं।

Read more about: aakash ambani shloka ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X