..................... Akash Ambani Shloka Mehta pre wedding bash - Shahrukh Khan and Aamir Khan dance their heart out - Hindi Filmibeat

#AkashAmbaniPreWedding: लड़के और लड़की वाले बने शाहरूख - आमिर, एक साथ स्टेज पर लगाए ठुमके

देश के सबसे अमीर लड़के यानि कि मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी होने जा रही है। शादी 9 मार्च को है और 10 , 11 तारीख को रिसेप्शन लेकिन शादी का जश्न अभी से मनना शुरू हो चुका है। आकाश और श्लोका की शादी के प्री वेडिंग बैश में पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ। ये फंक्शन स्विट्ज़रलैंड में रखा गया था।

जहां आकाश और श्लोका की शादी में शामिल होने शाहरूख खान, आमिर खान, विद्या बालन जैसे सितारे पहुंचे। वहीं उनके दोस्तों की टोली में शामिल थे अर्जुन कपूर और रणबीर कपूर अपनी अपनी गर्लफ्रेंड्स मलाईका अरोड़ा और आलिया भट्ट के साथ। पूरा माहौल मानो किसी मेले से कम नहीं था।

जो भी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं उन्हें देखकर आप मुस्कुराते रह जाएंगे। ये सारी तस्वीरें, इंस्टाग्राम पर वायरल हुए वीडियो से ली गईं हैं। लेकिन आपके चेहरे पर मुस्कुराहट लाने के लिए काफी हैं।

इस प्री वेडिंग बैश में एक अंताक्षरी खेली गई। जिस पर जो अक्षर आता वो उस अक्षर के गाने पर डांस करता। आमिर खान, लड़की वालों की तरफ से थे और दुलहन श्लोका मेहता के साथ डांस करते दिखे।

मुकेश अंबानी अपनी समधन के साथ समधी समधन पर डांस करते दिखे।

शाहरूख खान सबको लेकर गल्ला गूदियां करने स्टेज पर पहुंच गए।

वहीं दूल्हे के मम्मी पापा यानि कि मुकेश और नीता अंबानी, ऐ मेरी ज़ोहराजबीं पर थिरकते दिखे।

ये तो बस शुरूआत है, आगे आगे देखिए, इस शादी में और कौन कौन से धमाके होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X