#AmbaniWedding: देश की सबसे अमीर सगाई में पहुंचे शाहरूख - रणबीर सहित सभी बॉलीवुड सितारे
Recommended Video

देश का सबसे अमीर लड़का अब कुंवारा नहीं रहा। कुछ दिनों पहले गोआ में एक सादे से समारोह में मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने अपनी गर्लफ्रेंड श्लोका मेहता के साथ सगाई कर ली थी। और उसके बाद अंबानियों ने एक शानदार पार्टी रखी थी।
अब फिर से अंबानी खानदान ने एक शानदार पार्टी रखी है जिसे आकाश और श्लोका की प्री इंगेजमेंट पार्टी कहा जा रहा है। 30 को उनकी सगाई है। उनके बॉलीवुड दोस्त पार्टी के बिना कैसे मानते। फिलहाल आकाश अंबानी की पार्टी का जश्न चल रहा है और इसमें शामिल हुआ है बॉलीवुड का हर बड़ा नाम।

शाहरूख खान से लेकर करण जौहर, आलिया भट्ट से लेकर रणबीर कपूर तक इस पार्टी की जान बने। श्लोका और आकाश एक साथ धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। दोनों स्कूल के ही दिनों से एक दूसरे को जानते हैं। श्लोका भारत के मशहूर हीरा व्यापारी की बेटी हैं।
आकाश की एक जुड़वा बहन ईशा हैं और एक छोटा भाई अनंत। यहां देखिए बॉलीवुड स्टार्स कैसे जगमगाते सितारों की तरह इस पार्टी का हिस्सा बने -


Click it and Unblock the Notifications











