Dhamaka Pics: प्रियंका चोपड़ा ने अंबानी की पार्टी में ली कपल एंट्री, तस्वीरों ने उड़ाए होश
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता यानि कि देश का सबसे अमीर जोड़ा। और इस अमीर जोड़े की सगाई की प्री पार्टी में पूरा बॉलीवुड जश्न मनाने पहुंचा है। अब ज़ाहिर सी बात है कि पूरा फोकस होना चाहिए आज आकाश और श्लोका पर।
लेकिन इस पार्टी में सबका फोकस अपनी तरफ खींचने पहुंची प्रियंका चोपड़ा। वो भी बिल्कुल देसी अंदाज़ में। लेकिन इतना ही नहीं, इस देसी मेम के साथ था अंग्रेजी मुंडा और इसलिए हर किसी की नज़र इस जोड़े पर टिक गई।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा एकदम चटक लाल साड़ी पहने, इस पार्टी में पहुंची हैं निक जोनस के साथ। इस मैके के लिए प्रियंका ने अबू जानी और संदीप खोसला की साड़ी पहनी थी।
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की नज़दीकी इस समय गपशप गली की चर्चा का केंद्र है। निक जोनस, प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। दोनों हॉलीवुड में किसी दोस्त के ज़रिए मिले थे।
सबकी भौंहे तब तनीं जब निक, प्रियंका के साथ मेट गाला के रेड कार्पेट पर एक साथ दिखे। इसके बाद, प्रियंका निक के दोस्तों के साथ एक करीबी छुट्टी पर और करीब आते दिखीं जिसकी तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं।
[गलत जगह से फटी थी प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस, लोगों ने इतने JOKES बनाए]
कुछ खबरों की मानें तो वो सगाई कर चुकी हैं और कुछ की मानें तो वो सगाई करने वाली है। वहीं बाकी लोगों की मानें तो वो निक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहेंगी।
बहरहाल, यहां देखिए, आकाश और श्लोका की सगाई पार्टी की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications












