देश के सबसे अमीर लड़के की सगाई - आकाश अंबानी की सगाई पार्टी में पहुंचा पूरा बॉलीवुड
Recommended Video

देश का सबसे अमीर लड़का अब कुंवारा नहीं रहा। कुछ दिनों पहले गोआ में एक सादे से समारोह में मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने अपनी गर्लफ्रेंड श्लोका मेहता के साथ सगाई कर ली।
लेकिन उनके बॉलीवुड दोस्त पार्टी के बिना कैसे मानते। फिलहाल आकाश अंबानी की पार्टी का जश्न चल रहा है और इसमें शामिल हुआ है बॉलीवुड का हर बड़ा नाम।

शाहरूख खान से लेकर करण जौहर, काजोल से लेकर गौरी खान तक इस पार्टी का जान बने। वहीं कैमरा देखते ही ऐश्वर्या राय की परी आराध्या ने इतने पोज़ मारे हैं कि आप भी हैरान रह जाएंगे।
श्लोका और आकाश एक साथ धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। दोनों स्कूल के ही दिनों से एक दूसरे को जानते हैं। श्लोका भारत के मशहूर हीरा व्यापारी की बेटी हैं।
पिछले वीकेंड को दोनों परिवारों की हाज़िरी में आकाश और श्लोका ने सगाई की है। आकाश की एक जुड़वा बहन ईशा हैं और एक छोटा भाई अनंत।
यहां देखिए बॉलीवुड स्टार्स कैसे जगमगाते सितारों की तरह इस पार्टी का हिस्सा बने-


Click it and Unblock the Notifications












