आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने Halloween Look से चौंकाया, इन सितारों ने भी पार्टी में किया धमाका

Akash Ambani Shloka Mehta

Akash Ambani Shloka Mehta Halloween Look: हैलोवीन पार्टी को लेकर चर्चा है और कई मशहूर हस्तियों के लुक्स और तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही हैं। इस महफिल में अंबानी परिवार भी किसी तरह से पीछे नहीं रहा है और आकाश अंबानी के साथ साथ श्लोका मेहता के लुक ने लोगों को हैरान कर दिया।

अलग अलग किरदारों वाले लुक्स के साथ लोगों को हैरान करने आकाश और श्लोका को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बातें हो रही हैं। बता दें कि हैलोवीन पार्टी के लिए आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने द एडम्स फैमिली शो के गोमेज़ एडम्स और मोर्टिसिया एडम्स का लुक लिया था और काफी खास नजर आ रहे थे। इसके पहले आपने इन दोनों को शायद इस तरह के लुक्स में देखा होगा।

कैसे लग रहे थे आकाश और श्लोका?

श्लोका मेहता ने मोर्टिसिया एडम्स का लुक लिया था और लोगों को वो तब भी काफी सुंदर लगीं थीं। हाथों फूल लेकर खड़ी श्लोका शायद इस पार्टी की सबसे शानदार शख्सियत लग रहीं थीं। इस दौरान उन्होने एक काला फ्लोर-लेंथ गाउन पहना था। इसके अलावा श्लोका ने इस लुक के लिए अपने बालों को बीच से खुला छोड़ा था।

अब ये तस्वीरें आग की तरह तेजी से वायरल हो रही हैं। अंबानी परिवार को लेकर मशहूर है कि वो अपने बिजनेस अलावा भी कई इवेंट्स को लेकर खबरों में रहते हैं। वो मस्ती करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। हालांकि इस पार्टी में ना तो अनंत अंबानी दिखे और ना राधिका मर्चेंट।

ऑरी ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें कई सितारे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में खुद ऑरी, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और नीता अंबानी के शानदार लुक्स नजर आ रहे हैं। अर्जन कपूर के अलावा यामी गौतम भी इस पार्टी का हिस्सा बनीं थीं। वीडियोज सोशल मीडिया पर धूम से वायरल हो रहे हैं और लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए एक झलक...

More from Filmibeat

Read more about: akash ambani shloka mehta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X