लड़का मिले तो कल ही शादी कर लेंगी Akanksha Puri, बोलीं- 2025 में मिंगल होने चाहती हूं...

Akanksha Puri On Her Marraige: आकांक्षा पुरी आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उनका जलवा हर तरफ छाया रहता है। वह टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि 35 साल की उम्र में भी वह कुंवारी है। अक्सर उनसे सवाल किया जाता है कि आखिरकार वह शादी कब करने वाली है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्हें 'मीका दी वोट्टी' शो में भी देखा गया था। इस शो कि वह विनर बनी थी और साथ ही साथ आपको बता दें कि कहा तो यह भी जा रहा था कि वह मीका सिंह की रियल लाइफ वह वोट्टी भी बन जाएंगी। हालांकि बाद में आकांक्षा पुरी और मीका सिंह दोनों नहीं इस रिश्ते को नकार दिया था।
लेकिन अब हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और आकांक्षा पुरी से इंस्टेंट बॉलीवुड द्वारा सवाल किया गया कि वह शादी कब करेंगी। इस वीडियो में आकांक्षा पुरी कहते हुए नजर आ रही है कि "2025 आ गया है और इस बार मैं चाहती हूं कि सिंगल से मिंगल हो जाऊं। लेकिन कोई ऑप्शन ही नहीं है।"
इस पर रिपोर्टर सवाल करते हैं कि इतनी खूबसूरत लड़की इस तरह की बातें करती हैं तो हमें यकीन नहीं होता। इस पर आकांक्षा पुरी कहती है कि सही लड़का मिलना बहुत मुश्किल है। सही लड़का मिले तो मैं आज कमिट हो जाऊं और कल शादी कर लूं। इस पर एक्ट्रेस से पूछा गया कि वह अपने पार्टनर में क्या क्वालिटीज चाहती हैं?
आकांक्षा पुरी ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि "प्रोफेशन या कोई भी चीज मेरे लिए मायने नहीं रखती है। लेकिन लड़का दिल का अच्छा होना चाहिए। वफादार और ईमानदार हो। बस बाकी प्यार तो मैं कर ही लुंगी।" अब लगातार आकांक्षा पुरी का यह वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











