प्रोटेस्ट में जाने के लिए एक्टर्स को ऑफर हो रहे पैसे, एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- मैं उस गंदगी में...

Akanksha Puri Shocking Revelation: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री में फेमस हो चुकी और अभिनेत्री आकांक्षा पुरी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। हाल ही में उन्होंने नीट पेपर लीक को लेकर चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है। अभिनेत्री ने चौंकाने वाला खुलासा किया और बताया कि प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए इंडस्ट्री के लोगों को पैसे ऑफर किया जा रहे हैं।

Akanksha Puri

प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए दिए जा रहे पैसे

आकांक्षा पुरी ने एक बड़ा दावा किया है जिसके बाद में पूरे इंटरनेट पर सनसनी मच गई है। नीट पेपर लीक को लेकर चल रहे प्रोटेस्ट में अभी तक काफी सारे सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया। लेकिन हाल ही में IANS के साथ बातचीत के दौरान आकांक्षा ने बताया कि वह चाहती है कि लोग सही चीज को सपोर्ट करें।

स्टूडेंट प्रोटेस्ट को बनाया मार्केटिंग

आकांक्षा पुरी ने इस पर बात करते हुए बताया कि "मैं नहीं चाहती हूं कि स्टूडेंट्स के प्रोटेस्ट को लोग मार्केटिंग का हिस्सा बना दे। इससे पैसे नहीं बनाने चाहिए। ना ही इसकी आड़ में अपनी रोटी सेकनी चाहिए। सही बात को सपोर्ट करना चाहिए और सही लोगों का साथ देना चाहिए। मेरे ख्याल से जो भी लोग मेरे साथ हैं चाहे वह एक्टर हो या क्रिएटर हो, सबको पता है, काफी लोगों को कई सारी पार्टियों से ऑफर आया है। वह चाहते हैं कि हम इसे मार्केटिंग का हिस्सा बना दे और हम प्रदर्शन की जगह पर दिखे और रैली में नजर आएं।"

छात्रों का किया सपोर्ट

अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए कहा कि "मैं इस गंदगी का हिस्सा नहीं बनना चाहती हूं और मैं सही चीजों के सपोर्ट में हूं। इसी वजह से मैं वहां पर नहीं गई और इस बात से मुझे कोई भी फर्क नहीं पड़ता। जब भी किसी को जरूरत होगी तो मैं उनके साथ में खड़ी रहूंगी। मुझे बहुत बुरा लगा है क्योंकि वह भारत का फ्यूचर है। वह छात्र है और उनके साथ में ऐसा करना जब मैंने तस्वीर देखी तो मैं परेशान हो गई। मुझे ऐसा लगता है कि वह छोटी सी चीज मांग रहे हैं और उनके साथ में बात की जानी चाहिए। उन्हें सपोर्ट करना चाहिए।"

आकांक्षा पुरी का वर्क फ्रंट

अगर हम आकांक्षा पुरी के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने हिंदी टीवी शोज से लेकर वेब सीरीज के अलावा भोजपुरी सिनेमा में भी काम किया है। पिछले कुछ वक्त से वह खेसारी लाल यादव के साथ में फिल्मों और गानों में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी बोल्ड इमेज से काफी लोगों के बीच सुर्खियां प्राप्त की है।

Read more about: akanksha puri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X