..................... अकाली दल नेता ने एनसीबी चीफ राकेश अस्थाना से की मुलाकात करण जौहर ड्रग्स जांच Akali Dal leader Manjinder singh files complaint to NCb against Karan Johar party - Hindi Filmibeat

अकाली दल नेता की NCB चीफ से मुलाकात- करण जौहर, बिग स्टार्स ड्रग्स जांच, कहा- सुशांत जिंदा होता!

By Filmibeat Desk

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की भूमिका को देखते हुए अब ये मामला करण जौहर पर पहुंच गया है। अकाली दल नेता मनजिंदर सिंह ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो प्रमुख राकेश अस्थाना से मिलकर करण जौहर की पार्टी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

दिल्ली में हुई मुलाकात करने के दौरान करण जौहर की पार्टी के वायरल वीडियो की जांच कराने की भी मांग की है। अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ये भी जानकारी मीडिया में दी है कि ये शिकायत उन्होंने पिछले साल भी की थी। उस वक्त अगर उनकी शिकायत को आधार रखते हुए कार्रवाई की जाती है तो शायद सुशांत सिंह राजपूत की जान नहीं जाती।

Recommended Video

Sushant case: Karan Johar की Drug party को लेकर हो सकता है FIR; जानिए पूरी खबर | FilmiBeat

Karan Johar party

आपको बता दें कि पिछले साल करण जौहर स्टार से लकदक पार्टी का एक वीडियो सामने आया था। जिसमेंदीपिका पादुकोण,मलाइका-अर्जुन, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, वरुण धवन, शाहिद,जोया अख्तर, अयान मुखर्जी नजर आ रहे थे।वीडियो सामने आने के बाद इस सभी स्टार्स को जमकर ट्रोल किया गया। साथ ही ऐसा आरोप भी लगाया गया था कि सभी वहां पर नशा कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X