..................... AK Hangal is critically ill, बॉलीवुड एक्टर एके हंगल की हालत गंभीर आईसीयू में भर्ती - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड एक्टर एके हंगल की हालत गंभीर आईसीयू में भर्ती

AK Hangal is critically ill
बैंगलोर। बॉलीवुड में लगभग 200 से ज्यादा फिल्में कर चुके एक्टर अवतार किशन की तबियत कल शुक्रवार को काफी खराब हो गई और उन्हें आशा पारिख अस्पताल में आईसीयू में रखा गया है। उनके बेटे विजय ने बताया कि एके हंगल की तबियत काफी खराब है। उनकी पीठ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है और उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है।

कल 24 अगस्त की शाम से ही एके हंगल की तबियत काफी खराब है। बताया गया कि 13 अगस्त को अपने बाथरुम जाते समय वो अपने घर में गिर गए थे जिससे उनके पीठ के निचले हिस्से में फ्रैक्चर हो गया। उसके बाद जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया तो पता चला कि उन्हें सांस की तकलीफ और सीने में दर्द की परेशानी भी है। जिसके चलते उनका ऑपरेशन नहीं कया जा सका। फिल्हाल उन्हें आई सी यू में रखा गया है।

95 उम्र के एक्टर एके हंगल के बेटे ने बताया "वो 13 अगस्त को गिर गए थे। अगस्त 16 को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी सर्जरी की तैयारी की गई लेकिन जब पता चला कि उन्हें सीने से जुड़ी और सांस से जुड़ी भी कुछ समस्याए हैं तो सर्जरी नहीं की जा सकी।"

एके हंगल ने अप ने फिल्मी करियर में अब तक कुल 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है और उनकी सबसे ज्यादा यादगार फिल्मों में नमक हराम, शोले, शौकीन और आईना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X