300 से ज्यादा फिल्में कर चुकी टॉप एक्ट्रेस का निधन, 3 दिनों से जूझ रही थी हसीना, हिंदू से बनी थी मुसलमान

Ajna Rehman

Ajna Rehman Death: साल 2025 शुरू होने के बाद बी टाउन से पहली दिल तोड़ देने वाली मौत की खबर सामने आई है। इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस अंजना रहमान का निधन हो गया है। अंजना रहमान के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

बीमार थी अंजना रहमान

रिपोर्ट्स के अनुसार अंजना रहमान की मौत शुक्रवार को आधी रात यानी करीब 1:10 बजे हुई। वो कुछ समय से बीमार चल रही थीं और ढाका, बांग्लादेश के बंगबंधु शेख मुजीब यूनिवर्सिटी (BSMMU) अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से ज्यादा सुर्खियों में रही हैं।

3 दिनों तक जूझी अंजना रहमान

कथित तौर पर एक्ट्रेस को पहले हल्का बुखार था फिर उन्हें ब्लड में इंफेक्शन हो गया था, ऐसे उनका इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो 1 जनवरी को उन्हें MSMMU में शिफ्ट किया गया। वहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज किया लेकिन हालत बिगड़ने की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट करना पड़ा। लेकिन एक्ट्रेस ने आखिरकार 3 जनवरी 2025 को 60 साल की उम्र में दम तोड़ दिया। आर्टिस्ट एसोसिएशन की अध्यक्ष मीशा सवदागोर ने प्रोथोम आलो से अंजना की मौत की पुष्टि की है।

300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

बांग्लादेशी एक्ट्रेस अंजना रहमान की मौत को लेकर आर्टिस्ट एसोसिएशन की अध्यक्ष मीशा सवदागोर ने प्रोथोम आलो से पुष्टि की। अंजना रहमान ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था और उनकी फिल्म 'परिणीता' में लोलिता के किरदार से उनको खास पहचान मिली थी। अंजना ने ना सिर्फ बांग्लादेशी बल्कि पाकिस्तानी, नेपाली, श्रीलंका और तुर्की फिल्मों में भी काम किया था। एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के साथ भी एक्ट्रेस अंजना ने बॉलीवुड मूवी में भी काम किया था।

अंजना हिंदू से क्यों बनी थीं मुस्लिम

बता दें कि अंजना रहमान का जन्म एक हिंदू परिवार में हुआ था। लेकिन उनका दिल एक मुस्लिम प्रोड्यूसर-डायरेक्टर पर आ गया जिनका नाम था अजीजुर रहमान बुली। शादी से पहले अंजना रहमान का पूरा नाम था अंजना साहा, वहीं मुस्लिम से शादी करने के बाद उन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया।

Read more about: ajna rehman bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X