Ajmer 92 Trailer: 250 लड़कियों के साथ हुई रेप और ब्लैकमेलिंग की दिल दहलाने वाली कहानी, यहां जानें रिलीज डेट

Ajmer 92 Trailer: देश की एक दिल दहलाने वाली घटना अब बड़े पर्दे पर आपके सामने आने वाली है। रिलायंस एंटरटेनमेंट ने फिल्म "अजमेर 92" का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें अजमेर में हुए एक भीषण कांड को दिखाया गया है। फिल्म 21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
पुष्पेंद्र सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में बतौर कलाकार जरीना वहाब, सयाजी शिंदे, मनोज जोशी और राजेश शर्मा दिखेंगे।जैसी की उम्मीद थी फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे लेकर काफी विवाद हो चुका है। फिल्म के घोषणा के साथ ही कई मुस्लिम संगठनों ने इसे बैन करने की मांग की थी। उनका कहना है कि फिल्म कथित तौर पर एक विशेष अल्पसंख्यक समुदाय को टारगेट करती है।
अजमेर की सच्ची घटना पर आधारित
अजमेर -92 को वास्तविक घटना पर आधारित बताया जाता है, जब 250 से अधिक युवा लड़कियां को ब्लैकमेल कर उनके साथ बलात्कार किया गया था। कई वर्षों तक यह स्कैंडल चलता रहा, जब 1992 में यह सबके सामने आया। पीड़ितों में से अधिकांश स्कूल जाने वाली लड़कियां थीं, और कई ने कथित तौर पर बाद में आत्महत्या का प्रयास किया था।
आरोपियों में शामिल थे कई बड़े नाम
बता दें, इस केस में अजमेर दरगाह के केयरटेकर्स का नाम भी उछला था। साथ ही कुछ नेताओं के नाम भी सामने आए थे। इस कांड की शुरुआत हुई थी जब अजमेर के एक स्कूल की लड़की को फंसाकर उसके न्यूड फोटोज क्लिक गए थे। बाद में उसे ब्लैकमेल कर शोषित किया गया.. और फिर एक चेन बनती गई, जिसमें कई लड़कियां शिकार बनीं।
फिल्म को लेकर अजमेर शरीफ दरगाह कमेटी के पदाधिकारियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। उनकी ओर से चेतावनी भी दी गई है कि अजमेर शरीफ दरगाह और ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की इमेज को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











