अज्ज सिंह गरजेगा - केसरी के नए गाने से अक्षय की दहाड़ सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाएंगे
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म केसरी का ट्रेलर सबको बेहद पसंद आया। फिल्म का पहला गाना भी सबकी ज़ुबान पर चढ़ चुका है और अब रिलीज़ होने जा रहा है फिल्म का दूसरा गाना अज्ज सिंह गरजेगा। इस गाने में सब कुछ है जोश, ललकार और देश पर मर मिटने का जज़्बा। गाना गाया है जैज़ी बी ने।
हालांकि गाना अभी रिलीज़ नहीं हुआ है लेकिन अक्षय कुमार की ज़ुबान पर इतना चढ़ चुका है कि उन्होंने इसकी दो लाइनें गाकर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। केसरी, सारागढ़ी के युद्ध पर बनी कहानी है जहां, 21 सिख, 10 हज़ार अफगानियों से युद्ध करते हैं। वैसे भी देशभक्ति इस समय देश का फ्लेवर है।
गाने के बोल और म्यूज़िक से ही समझ आ रहा है कि गाने में बहुत दम है और जब थियेटर में ये गाना बजेगा तो फैन्स के होश ही उड़ जाएंगे। आपको याद दिलाते हैं, इसी फ्लेवर के कुछ दमदार गाने जिन्हें सुनकर आज भी नसें खौल जाती हैं।
बात करें केसरी की तो फिल्म 21 मार्च को रिलीज़ हो रही है। फिल्म होली रिलीज़ है और उम्मीद की जा रही है कि ये अक्षय कुमार के करियर की सबसे अच्छी फिल्म हो सकती है। फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स।
View this post on InstagramA post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on


Click it and Unblock the Notifications