..................... Ajj Singh Garjega: Kesari new song release- Akshay kumar sing this song - Hindi Filmibeat

अज्ज सिंह गरजेगा- केसरी के नए गानें में अक्षय कुमार का धमाका- देखते ही 56 हो जाएगा सीना

केसरी को लेकर एक बार फिर से चर्चा है और इस बार तो काफी बड़ा धमाका हुआ है। बता दें कि आज फिल्म केसरी का रोंगटे खड़े कर देने वाला गाना अज्ज सिंह गरजेगा रिलीज हुआ है और इसने रिलीज होते ही धमाल कर दिया है। इस गाने में देशभक्ति के रंग में रंगे 21 सिख फौजी अफगनिस्तानी सेना को धूल चटाते हुए नजर आ रहें हैं। जुनून पैदा कर देने वाले इस गाने को अक्षय कुमार ने खुद गाया है।

गौरतलब है कि अक्षय कुमार के पास जब इस गाने को लेकर जाया गया था तो ये गाना उनको काफी ज्यादा पसंद आया था। तभी अक्षय कुमार ने कहा था कि वो खुद इस गाने को गाएँगें।

kesari, akshay kumar, song, केसरी, अक्षय कुमार, गाना

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब अक्षय कुमार ने किसी फिल्म में गाना गाया है। अक्षय कुमार ने इससे पहले स्पेशल छब्बीस में गाना गाया था और बाद में एक शब्द में भी आवाज दी थी।

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी केसरी 1897 के सारागढ़ी के संग्राम पर आधारित है, जिसमें 21 सिखों ने 10000 अफगानियों को परास्त कर दिया था। ये फिल्म 21 मार्च को रिलीज़ होगी। फिलहाल आप सुनिए ये धमाकेदार गाना जो आपको गौरवमयी इतिहास की याद दिलाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X