पहले ही हो चुकी थी अजित पवार के प्लेन क्रैश की भविष्यवाणी, दी थी चेतावनी- टिकट कैंसिल करा लीजिए

Ajith Pawar Plane Crash Prediction: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के प्लेन क्रैश में हुए निधन के बाद पूरे देश में गम का माहौल है। नेताओं-अभिनेताओं से लेकर पूरे देश के लोग अजित पवार को आंसू भरी आंखों के साथ विनम्र श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें 28 जनवरी को प्लेन क्रैश की प्रिडिक्शन की गई थी।
वायरल हो रहा है वीडियो टाइम्स के स्पीकिंग ट्री पॉडकास्ट का है। स्पीकिंग ट्री के 2026 एस्ट्रो प्रीडिक्शन में एस्टोलोजर सुमित आचार्य महाराज ने इस हादसे को लेकर साफ तौर पर भविष्यवाणी कर दी थी। इससे भी बड़ी बात ये है कि उन्होंने 28 जनवरी से लेकर 23 फरवरी के बीच नॉर्थ ईस्ट डायरेक्शन की तरफ रुख करने वाली फ्लाइट्स के क्रैश होने की संभावना बताई है। ऐसे में आज पहला दिन यानि के 28 जनवरी ही है।
SPEAKING TREE पर गेस्ट ने कर दी थी प्लेन क्रैश की भविष्यवाणी#SpeakingTree #PlaneCrashPrediction #ViralNews
— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) January 28, 2026
देखिए पूरी वीडियो यहां - https://t.co/4BXRsfrY9H pic.twitter.com/IHorGAGsuV
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुमित आचार्य महाराज कह रहे हैं, "28 जनवरी से लेकर के 23 फरवरी के बीच में हो सके तो अपने फ्लाइट टिकट कैंसिल करा लीजिए। क्योंकि नॉर्थ ईस्ट डायरेक्शन की तरफ रुख की हुई फ्लाइट का क्रैश करने का योग आता है।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि विमान लैंडिंग के दौरान हवा में अस्थिर दिखाई दिया था और जैसे ही वह रनवे के पास पहुंचा, वह जोर से टकराया और फट पड़ा। इसके बाद कई बार छोटे विस्फोट भी हुए, जिससे लोग डर गए।
स्थानीय अधिकारियों और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस हादसे के पीछे की वजहों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार विमान एक दूसरी आपातकालीन लैंडिंग के दौरान गिरा, लेकिन विस्तृत कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications











