अजित पवार के निधन पर फूट फूटकर रोई बहन सुप्रिया सुले, बेसुध है पत्नी सुनेत्रा पवार, परिवार मे कोहराम के वीडियो
Ajith Pawar Funeral Videos: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन से पूरे देश सदमे में हैं और उनके परिवार के लिए ये समय बेहद कठिन है। पूरे परिवार और करीबियों में कोहराम मचा हुआ है। अजित पवार के सभी करीबी फिलहाल बारामती में मौजूद हैं। यहां से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रही है जिन्हे देखकर हर किसी का कलेजा पसीज रहा है।

अजित पवार की बहन सुप्रिया सुले और अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार की हालत बेहद खराब है। उनकी चीख पुकारें और आंसू थमने का नाम नहीं रहे हैं। पवार परिवार के दूसरें सदस्यों से मिलते समय भावुक हो गईं और बिलख बिलख कर रोती दिखाई दीं। सोशल मीडिया पर इस दौरान के जो वीडियो सामने आए हैं वो हर किसी के दिलों को कचोट रहे हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, एनसीपी-एसपी की सांसद सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का परिवार (पत्नी सुनेत्रा पवार और बेटे पार्थ पवार) सभी बारामती में हैं।
#WATCH महाराष्ट्र: NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी - राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार बारामती में पवार परिवार के सदस्यों से मिलते समय भावुक हो गईं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2026
आज सुबह बारामती में एक चार्टर प्लेन की क्रैश लैंडिंग में अजीत पवार की मौत हो गई। pic.twitter.com/aAIM4opZRj
गौरतलब है कि सुबह बारामती में एक चार्टर प्लेन की क्रैश लैंडिंग में अजीत पवार की मौत हो गई। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पुष्टि की कि विमान में सवार अजित पवार समेत सभी छह यात्रियों की मौत हो गई है। सोशल मीडिया पर प्लेन क्रैश का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











