टॉप स्टार की बेटी का चुपके से बनाया वीडियो, कैमरा देखते ही सहम गई अनुष्का, लोग हुए आग बबूला

Ajith Kumar Daughter Video: अजित कुमार इन दोनों साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर्स में शुमार हो चुके हैं। वह अपने काम के साथ-साथ पत्नी शालिनी और दोनों बच्चों अनुष्का और अद्विक के लिए भी समय निकाल लेते हैं। इन दोनों एक वीडियो सामने आया है जिसमें अजित की बेटी अनुष्का को उनके बिना इजाजत के कमरे में रिकॉर्ड किया गया तो वह थोड़ा असहज महसूस दिखी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का अपनी दोस्त के साथ में एक मॉल में शॉपिंग कर रही है। इस दौरान एक आदमी उनके बिना सहमति के उन्हें रिकॉर्ड कर लेता है और वह काफी ज्यादा असहज हो जाते हैं और कैमरे को अजीब तरीके से देखने भी लग जाती हैं।
इस वीडियो के वायरल होते ही फैन्स और यूजर्स जमकर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों ने तो इस आदमी को खूब खरी-खोटी सुनाई। इस पर एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि साफ तौर से वह इस बकवास तरीके को रोकने के लिए डरी हुई और असहज नजर आ रही है। एक अन्य यूजर लिखता है की सहमति के बिना उनको रिकॉर्ड करने की अनुमति किसने दी।
अगर हम अजित कुमार की बात करें तो इन दिनों वह रविचंद्रन के डायरेक्शन में बन रही फिल्म गुड बैड अगली' की तैयारी में लग रही है। हालांकि इससे पहले इस फिल्म के लिए बॉबी देओल और श्रीलीला से भी कांटेक्ट किया गया था। फ़िल्म को 2025 में पोंगल के मौके पर रिलीज किया जाएगा। बता दें की खबरों के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग अभी हैदराबाद में हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











