Thunivu और Varisu फुल मूवी ऑनलाइन लीक, रिलीज के कुछ घंटों बाद ही, फ्री डाउनलोड के लिए उपलब्ध

Thunivu and Varisu full movie leaked online: सुपरस्टार्स विजय और अजीत कुमार की फिल्में वरिसु और थुनिवु 11 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 8 लंबे सालों के बाद, दोनों सुपरस्टार्स ने बॉक्स ऑफिस पर आमना सामना किया है, जिसका क्रेज फैंस के बीच देखा जा रहा है। सिनेमाघरों के बाद रात से ही लंबी लाइन लगी है। एडवांस बुकिंग से लेकर टिकट खिड़की तक पर तहलका मच रहा है।
लेकिन बता दें, रिलीज़ होने के कुछ ही मिनटों के भीतर ही, पूरी मूवी मुफ्त डाउनलोड के लिए ऑनलाइन लीक हो गई। फिल्म का लीक होना निर्माताओं के लिए निराशाजनक है।
रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्म को कई वेबसाइट्स पर फ्री डाउनलोड के लिए लीक कर दिया गया है। फिल्म की लिंक ऑनलाइन उपलब्ध कर दी गई है। हालांकि दोनों सुपरस्टार्स की फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी है कि, इससे फिल्म का बिजनेस ज्यादा प्रभावित नहीं होगा। लेकिन पायरेसी का खतरा आजकल हर फिल्म पर मंडराता दिखता है, जिसका नुकसान छोटी फिल्मों पर बहुत पड़ता है।
पिछले कुछ सालों में इससे पहले भी रिलीज हुई फिल्मों को लीक कर दिया गया था। कुछ रिलीज के चंद मिनटों के भीतर, तो कुछ रिलीज से भी पहले। जाहिर है मेकर्स इससे काफी परेशान हैं।
पिछले कुछ समय से पायरेसी की समस्या फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ी समस्या बन कर सामने आई है। सिर्फ हिंदी ही नहीं, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम जैसी भाषाओं में भी फिल्मों के लीक होने की खबरें सामने आती रही हैं। लेकिन इस अपराध पर लगाम भी नहीं लग पा रहा है।
बता दें, भारतीय कानून के तहत पाइरेसी अपराध है। हर फिल्म रिलीज होने से पहले आजकल एक्टर्स, डाइरेक्टर्स लोगों से विनती करते हैं कि कृप्या फिल्म थियेटर में जाकर ही देंखे। लेकिन पाइरेसी का जाल बढ़ता जा रहा है। लिहाजा, इस पर लगाम कसना जरूरी हो चुका है।


Click it and Unblock the Notifications












