..................... Ajey The Untold Story of a Yogi trailer released acting to thrill dialogues will gives you goosebumps - Hindi Filmibeat

Ajey Trailer: मौत की खबर, गोलियों की आवाज, रिलीज हुआ योगी जी की फिल्म का ट्रेलर, एक एक सेकेंड में रोमांच

Ajey Trailer

Ajey - The Untold Story Of A Yogi Trailer: तमाम नेताओं, क्रिकेटर्स और खिलाड़ियों के बाद अब एक और जबरदस्त बायोपिक सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीवन पर आधारित फिल्म अजेय- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

इस फिल्म में योगी आदित्यनाथ का किरदार अभिनेता अनंत जोशी निभा रहे हैं, जिनकी शानदार एक्टिंग देखकर दर्शक इमोशनल हो रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसके बाद लोगों सोशल मीडिया और इंटरनेट पर बहुत तहलका मचा हुआ है। इस फिल्म के ट्रेलर को लोग बहुत ज्यादा पसंद कर रहें हैं।

यह फिल्म अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ बनने के सफर को दिखाती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक साधारण लड़का अपने घर-परिवार को छोड़कर एक संन्यासी बन जाता है। फिल्म में उनका गोरखपुर मठ से जुड़ाव और फिर एक सांसद के तौर पर राजनीति में कदम रखना, हर पहलू को बारीकी से दिखाया गया है।

अनंत जोशी ने योगी आदित्यनाथ के किरदार को बखूबी निभाया है। ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि उनकी चाल-ढाल, बोलने का अंदाज और चेहरे के हाव-भाव हूबहू योगी आदित्यनाथ जैसे हैं। ट्रेलर में कई ऐसे भावुक सीन हैं, जिसे देखकर आपकी आंखों में आंसू आ जाएगा। इन सीन्स में अनंत जोशी की एक्टिंग बहुत दमदार है।

अनंत जोशी को उनके पिछले किरदारों के लिए जाना जाता है, लेकिन इस फिल्म में उन्होंने अपने अभिनय से एक नई पहचान बनाई है। आपको बता दें कि यह फिल्म 19 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म का इंतजार दर्शक बहुत बेसब्री से कर रहें हैं। ट्रेलर के शुरुआत में एक वॉयस ओवर सुनाई देता है, जिसमें पूर्वांचल के नेता अवधेश राय की गोली मारकर हत्या हो जाती है। इसके बाद गोरखपुर में कर्फ्यू लग जाता है। वहीं फिल्म में भोजपुरी स्टार निरहुआ भी नजर आते हैं, वहीं दूसरी तरफ योगी आदित्यनाथ की एंट्री होती है, जो कहते हैं, "हमेशा अक्ल का नहीं, कभी कभी बल का प्रयोग भी करना पड़ता है।"

Read more about: death news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X