प्रेमानंद महाराज को किडनी देना चाहते हैं Ajaz Khan, राज कुंद्रा के बाद वायरल हुआ वीडियो

Ajaz Khan

Ajaz Khan Kindey for Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज ऐसे संतों में से हैं जिनका एक भी विरोधी नहीं है। हिंदू मुस्लिम सब उनसे प्यार करते हैं। आए दिन कोई ना कोई उनसे अपने प्यार का इजहार करता रहता है।

अब खुद को कट्टर मुस्लिम मानने वाले एक्टर एजाज खान का वीडियो वायरल हो रहा है और वो कह रहे हैं कि वो अपनी किडनी प्रेमानंद महाराज को देना चाहते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

क्या बोले एजाज खान?

प्रेमानंद महाराज के लिए किडनी डोनेट करने की बात एजाज खान बोल रहे हैं। उन्होने कहा, ''अस्लामुअलैकुम यारों, प्रेमानंद जी एक ऐसी शख्सियत हैं। जिन्होने कभी किसी धर्म के खिलाफ नहीं बोला। कभी किसी को भड़काया नहीं। मेरा जी करता है कि मैं उनसे मिलूं और अगर मेरी किडनी उनसे मैच हो जाए तो मैं उनको अपनी एक किडनी देना चाहता हूं। यारों उनके लिए दुआ करो कि ये शख्सियत 100 साल और दिए और हिंदुस्तान का, हम सब का भला करे। मैं आपसे मिलने जरूर आऊंगा सर।''

एजाज खान का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। लोग इसको लेकर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग उनकी इस बात को सराह रहे हैं लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि वो पॉपुलैरिटी के लिए किडनी देने की बात कर रहे हैं। मदीना से लेकर अजमेर तक में प्रेमानंद महाराज के लिए दुआ की जा रही है।

राज कुंद्रा ने भी किया था ऑफर

गौरतलब है कि एजाज खान से पहले प्रेमानंद जी महाराज को राज कुंद्रा ने किडनी ऑफर की थी। बाबा जी की दोनों किडनी काफी समय से खराब हैं। रोज वो मौत से दो-चार होते हैं। हालांकि प्रेमानंद जी महाराज ने राज कुंद्रा की किडनी लेने से सीधा इंकार कर दिया था और लोगों को बड़ा झटका लगा था। उनका कहना है कि वो जब तक जिंदा है ऐसे ही रहेंगे। फिलहाल आप देखिए प्रेमानंद जी महाराज का ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..

More from Filmibeat

Read more about: ajaz khan Premanand Maharaj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X