एजाज खान के अपत्तिजनक वीडियो पर हंगामा! ट्विटर पर लोग बोले 'अरेस्ट एजाज खान'
देश में इस समय कोरोना वायरस के चलते लोग घरों में है। एक ओर देश में लॉकडाउन तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी चीजें हो रही हैं जो कि काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। लेकिन इस समय ट्विटर पर एक्टर एजाज खान काफी ज्यादा चर्चा में हैं और ट्विटर पर #अरेस्ट_एजाज_खान ट्रेंड कर रहा है। गौरतलब है कि एजाज खान का एक अपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में वो काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि इस देश में जो कुछ भी होता है उसके लिए मुसलमानों को ही जिम्मेदार ठहराया जाता है। इसके अलावा उन्होने प्रख्यात मीडियकर्मियों को भी उल्टा सीधा बोला है।
Recommended Video

उन्होने बद्दुआ देते हुए कहा कि ऐसे लोगों को कोरोना हो जाए। इस वीडियो के सामने आते ही ये काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसको जमकर ट्रोल कर रहे हैं। आप भी देखिए...


Click it and Unblock the Notifications