..................... एजाज खान गिरफ्तार, फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो किया था पोस्ट, कही थी भड़काऊ बातें ajaz khan arrested by mumbai police due to share controversial video - Hindi Filmibeat

एजाज खान गिरफ्तार, फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो किया था पोस्ट, कही थी भड़काऊ बातें

बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट एजाज खान को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फेसबुक पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में ये कार्रवाई की गई है। हाल में ही एजाज खान ने फेसबुक के लाइव वीडियो के जरिए विवादित बयान दिया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर एजाज खान को काफी ट्रोल किया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एजाज खान के खिलाफ आईपीसी की 153 ए, 117 और 121 धाराओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बता दें इससे पहले भी एजाज खान कई बार विवादों में आ चुके हैं।

ये मामला तब गरमाया जब कोरोना वायरस के बीच सोशल मीडिया पर यूजर ने एजाज खान के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इतना ही नहीं, आपत्तिजनक वीडियो के चलते यूजर ने एजाज खान को अरेस्ट करने की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X