..................... Ajaz Khan appeals baba siddique son zeeshan siddique to take revenge of babs siddique murder - Hindi Filmibeat

Video: बाबा सिद्दिकी की हत्या पर भड़का इस खान का गुस्सा, बेटे जीशान से बोला- बदला ले.. बदला..

Ajaz Khan

Ajaz Khan Baba Siddique: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या से बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री समेत पूरा देश हैरान-परेशान है। जहां तमाम सेलेब्स बाबा सिद्दिकी के अंतिम दर्शन करने और उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं तो वहीं इसी बीच अभिनेता एजाज खान एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

एजाज खान इस वीडियो में बाबा सिद्दिकी को श्रद्धांजलि देते हैं फिर उनके बेटे जीशान सिद्दिकी से उनकी हत्या का बदला लेने की अपील करते दिखाई दे रहा हैं। एजाज खान का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही नेटिजंस की राय भी उनके इस वीडियो पर बंटी दिखाई दे रही है।

बता दें कि बाबा सिद्दिकी की मौत के बाद परिवार का कोई रिएक्शन नहीं आया है। बेटे जीशान सिद्दिकी ने पोस्ट करते हुए लिखा, "जीशान अपनी पोस्ट में लिखते हैं- 'अत्यंत दुख के साथ हम आपके सूचित करते हैं कि हमारे प्रिय बाबा सिद्दीकी विधायक जीशान सिद्दीकी, डॉक्टर अर्शिया सिद्दीकी के पिता और श्रीमति शहजीन सिद्दीकी के पति का स्वर्गवास हो गया है। नमाज़ ए जनाज़ा आज 13 अक्टूबर रविवार शाम 7 बजे मगरिब की नमाज के बाद मकबा हाइट्स, 15 ए पाली रोड पाली नाका, बांद्रा (ड्ब्लू) में किया जाएगा। दफन- आज 13 अक्टूबर, रविवार रात 8:30 बजे बड़ा कब्रिस्तान, मरीन लाइन्स स्टेशन के सामने किया जाएगा।"

बता दें कि बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया है। वहीं इन आरोपियों का कहना है कि वह लॉरेंस बिश्नोई के ग्रुप के लोग हैं। हालांकि अभी तक ना तो लॉरेंस बिश्नोई ने इसकी जिम्मेदारी ली है और ना ही पुलिस ने आरोपियों के इस बयान की पुष्टी की है, लेकिन इस हादसे के बाद से सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।

Read more about: ajaz khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X