Watch Video: गैंगस्टर सलमान लाला को बेगुनाह बताने वाले एजाज खान पुलिस के सामने गिड़गिड़ाए, मांगते रहे माफी

Ajaz Khan Crime Branch Video: अभिनेता एजाज खान ने गैंगस्टर सलमान लाला को बेगुनाह बताने वाले मामले में पुलिस से माफी मांगी है। क्राइम ब्रांच से एजाज खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एजाज खान पुलिस के सामने भीगी बिल्ली की तरह हाथ बांधे खड़े सिर्फ माफी मांगते और माफीनामा के बारे में बात करते दिखाई-सुनाई दे रहे हैं।
एजाज खान से क्राइम ब्रांच ने शनिवार को दो घंटे तक पूछताछ की। एजाज ने सफाई दी और गैंगस्टर के स्वजन पर गुमराह करने का बहाना बनाया। अफसरों ने एजाज को नोटिस देकर छोड़ दिया, लेकिन मोबाइल जब्त कर लिया। पूछताछ के दौरान एजाज मुलजिमों की तरह हाथ बांधकर खड़ा रहा। बता दें कि एजाज खान के खिलाफ ये एक्शन एक शख्स की शिकायत पर एक्शन लेते हुए हो रहा है।
एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के अनुसार, पूछताछ के दौरान एजाज ने कहा कि सलमान लाला के स्वजन की बातों में आकर उसने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर दिया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद वीडियो डिलीट कर दिया था और माफी भी मांग ली। इस पर एडीसीपी ने फटकार लगाई कि भ्रामक जानकारी साझा और लाइक करने पर भी पुलिस एफआईआर करती है।
सलमान लाला की सीहोर के एक तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। वह पुलिस को चकमा देकर भागा था। उसकी मौत पर सवाल उठाया और एजाज ने वीडियो जारी कर कहा कि सलमान लाला तैराक था। समुंदर में तैरने वाले तालाबों में डूबकर नहीं मरते। गुनाह यह नहीं कि वह गैंगस्टर था। उसका गुनाह यह था कि वह मुसलमान था। इसलिए उसे मार दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications











