'बोल बच्चन' के बाद अजय ने कहा बोल ब्रेक

अपनी इस फैमिली ट्रिप के बाद अजय साजिद खान की फिल्म जो कि जितेंद्र की पुरानी फिल्म 'हिम्मतवाला' की रीमेक होगी की शूटिंग करेंगे। इस फिल्म के बारे में बताते हुए अजय ने कहा कि ये फिल्म जीतेंद्र की हिम्मतवाला की रीमेक है पर इसकी कहानी बिल्कुल अलग है। साजिद ने कहा इसकी स्क्रिप्ट पूरी तरह से नई है।
साजिद जो कि अजय के साथ पहली बार काम करने जा रहे हैं ने अजय के बारे में बताते हुए कहा कि वो अजय के साथ काम करने को लेकर बहुत खुश हैं। "मुझे लगता है कि अजय इंडस्ट्री के बेस्ट अभिनेताओं में से एक हैं साथ ही उनकी कॉमेडी टाइमिंग भी बहुत अच्छी है। इसलिए मैं उनके साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। "
अक्षय कुमार के साथ काफी फिल्में कर चुके साजिद ने अपने और अक्षय के बीच तनाव को गलत बताते हुए कहा "अक्षय पहले ही पूरे साल के लिए व्यस्त हैं और मैं उनका इंतजार नहीं कर सकता था। इसके अलावा हमने साथ में ही काम करने का कोई कांट्रेक्ट भी साइन नहीं किया है। वो मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं और हम जल्द ही फिर से साथ फिल्म करेंगे। साथ ही अजय के साथ भी मैं काफी समय से काम करना चाहता था।"
साजिद ने बताया कि हिम्मतवाला में अजय डांस भी करेंगे पर अपनी तरीके से जितेंद्र की कॉपी करके नहीं। अजय ने भी जितेंद्र की इस फिल्म के बारे में कहा "इस फिल्म में जीतू जी की एक्टिंग बेहतरीन थी। साजिद ने इस फिल्म को बेहतरीन तरीके से एक अलग अंदाज दिया है। यह फिल्म फुल ऑन एंटरटेनमेंट होगी। मैं भी जल्द से जल्द इसपर काम करना शुरु करना चाहता हूं। "


Click it and Unblock the Notifications